उत्तर रेलवे ने हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर (स्वास्थ और मलेरिया निरीक्षक) के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। इन विज्ञापित पदों की कुल संख्या 16 है। निर्धारित पदों पर आवेदकों की नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से रसायन विज्ञान से बीएससी डिग्री या डिप्लोमा के साथ समकक्ष/हेल्थ सर्टिफिकेट/सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स होना अनिवार्य है।
विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को 20,570 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन मान्य किए जाएंगे। अन्य माध्यमों से किए गए आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को भरें।
आवेदन पत्र के साथ में शैक्षिक संबंधित दस्तावेजों की छायाप्रतियों को संलग्न कर 'वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, उत्तर रेलवे, हजरतगंज, लखनऊ-226001' के पते पर केवल साधारण डाक द्वारा भेजें। आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 22 जून, 2015 निर्धारित की गई है।
इन पदों पर आवेदकों का स्क्रीन टेस्ट लिया जाएगा। आवेदकों का अंतिम चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। विज्ञापित पदों के बारे में अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.nr.indianrailways.gov.in पर लॉग ऑन करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें