पेज

सोमवार, 2 मार्च 2015

सरकारी नौकरी : डाक विभाग में है नौकरी का अवसर- Government job : Recruitment in Post Office

 सरकारी नौकरी : डाक विभाग में है नौकरी का अवसर- Government job : Recruitment in Post Office


डाक विभाग में आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल मे एमटीएस के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। पदों की कुल संख्या 112 है। इसमें डिविजन स्तर पर 12 और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 100 पद शामिल हैं। इन 100 पदों में से 48 पद आरक्षित वर्ग के लिए हैं। 

शैक्षिक योग्यता

मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास या समकक्ष होना अनिवार्य है7 

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 

परीक्षा पैटर्न

प्रश्न पत्र में 100 सवाल होंगे। हर प्रश्न 1 अंक का होगा। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी और भाषा के 25-25 प्रश्न होंगे। परीक्षा अवधि दो घंटे तय की गई है। 

वेतनमान

5200-20200 रूपए, ग्रेड पे 1800 रूपए प्रति माह दिया जाएगा। 

आयु सीमा

18 से 27 वर्ष, आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 21 मार्च 2015 से की जाएगी।

आवेदन व परीक्षा शुल्क

सामान्य और ओबीसी के पुरूष उम्मीदवारों को 500 रूपए बतौर शुल्का जमा करना होगा। महिलाओं व आरक्षित वर्ग को कोई आवेदन शुल्क नहीं दनेा होगा। 

ऎसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से ही किया जा सकता है। आवेदन पत्र व ज्यादा जानकारी के लिए http://www.appost.in/downloads/MTS%20DR%20NOTIFICATION%202015%20.pdf � पर लॉग ऑन करें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें