पेज

शनिवार, 1 अक्टूबर 2016

केंद्रीय विद्यालय में 6 हजार वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन



नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालय संगठन में कई पदों पर वैकेंसी निकली है। उम्‍मीदवार 17 अक्‍टूबर 2016 तक आवेदन कर सकते हैं।

पद का नाम: प्रिंसिपल
पदों की संख्‍या: 90
पे स्‍केल: 15600-39100 रुपए
योग्‍यता: मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से 50 फीसदी नंबरों के साथ बीएड पास होना जरूरी
पद का नाम: पोस्‍ट ग्रेजुएट टीचर
पदों की संख्‍या: 690
पे स्‍केल: 9300-34800 रुपए
योग्‍यता: मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान से पोस्‍ट ग्रेजुएट
पद का नाम: ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर
पदों की संख्‍या: 926
पे स्‍केल: 9300-34800 रुपए
पद का नाम: प्राइमरी टीचर
पदों की संख्‍या: 4499
पे स्‍केल: 4200 रुपए
योग्‍यता: 50 फीसदी नंबरों के साथ 12वीं पास होने के साथ CTET पास होना जरूरी
उम्र सीमा: 30 से 40 साल

रविवार, 28 अगस्त 2016

बीएचयू में प्रोजेक्ट असिस्टेंट की वैकेंसी, अप्लाई करें...

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने प्रोजेक्ट असिस्टेंट पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 7 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं.

कुल पद-
20 फुल टाइम
8 पार्ट टाइम
पद का नाम- प्रोजेक्ट असिस्टेंट

योग्यता- कैंडिडेट लिंग्विस्टिक्स/मैथिली/हिन्दी/अंग्रेजी/भोजपुरी में पोस्ट ग्रेजुएट हो.

पे स्केल- फुल टाइम पदों के लिए चयनित उम्मीदवार 18000 रुपये तो वहीं पार्ट टाइम उम्मीदवार 9000 रुपये तक पा सकेंगे.
उम्मीदवार अपने आवेदन aksingh.cse@iitbhu.ac.in और swati.linguist@gmail.com पर भेज सकते हैं.

मंगलवार, 16 जून 2015

रेलवे में मलेरिया इंस्पेक्टर की नौकरी



उत्तर रेलवे ने हेल्‍थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर (स्वास्थ और मलेरिया निरीक्षक) के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। इन विज्ञापित पदों की कुल संख्या 16 है। निर्धारित पदों पर आवेदकों की नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त संस्‍थान से रसायन विज्ञान से बीएससी डिग्री या डिप्लोमा के सा‌थ समकक्ष/हेल्‍थ सर्टिफिकेट/सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स होना अनिवार्य है।

विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को 20,570 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन मान्य किए जाएंगे। अन्य माध्यमों से किए गए आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को भरें।

आवेदन पत्र के साथ में शैक्षिक संबंधित दस्तावेजों की छायाप्रतियों को संलग्न कर 'वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, उत्तर रेलवे, हजरतगंज, लखनऊ-226001' के पते पर केवल साधारण डाक द्वारा भेजें। आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 22 जून, 2015 निर्धारित की गई है।

इन पदों पर आवेदकों का स्‍‌‌क्रीन टेस्ट लिया जाएगा। आवेदकों का अंतिम चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। विज्ञापित पदों के बारे में अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.nr.indianrailways.gov.in पर लॉग ऑन करें।

खासा कैंट में सेना 14 से शुरू करेंगी भर्ती : Sena Bharti Rally 2015



अमृतसर : भारतीय सेना की ओर से खासा कैंट अमृतसर में 14 से 20 जुलाई तक भर्ती रैली करवाई जा रही है। रैली में जनरल ड्यूटी के लिए सिख, सिख एम एंड आर, एआइएसी, मुस्लिम, ब्राह्माण तथा गोरखा उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। इसके अलावा तकनीकी ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर की भर्ती भी हो रही है। यह भर्ती जिला अमृतसर तथा तरनतारन के उम्मीदवार के लिए होगी।

इस संबंध में अमृतसर भर्ती बोर्ड के डायरेक्टर कर्नल एके झा ने बताया कि 14 जुलाई को तहसील तरनतारन के जनरल ड्यूटी, तकनीकी ड्यूटी, क्लर्क तथा स्टोर कीपर उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी व टोकन दिए जाएंगे। 15 जुलाई को तहसील खडूर साहिब तथा तहसील पट्टी में जनरल ड्यूटी, तकनीकी ड्यूटी, क्लर्क तथा स्टोर कीपर उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी। 16 जुलाई को अमृतसर तहसील वन व टू के लिए जनरल ड्यूटी, तकनीकी ड्यूटी, क्लर्क तथा स्टोर कीपर उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी तथा टोकन के बाद मेडिकल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन टेस्टों के बाद 26 जुलाई को रैली वाली जगह पर कामन एंट्रेंस होगा।

उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार अपने साथ पासपोर्ट साइज की 15 फोटो लेकर आएं। इसके अलावा सिख उम्मीदवार 15 फोटो पगड़ी पहनी तथा 15 फोटो बिना पगड़ी के लेकर आए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के असली व दो-दो फोटो कापी लेकर आएं। जो उम्मीदवार सैनिकों या पूर्व सैनिकों के पुत्र हैं वह अपने साथ यूनिट की ओर से या संबंधित अधिकारी की ओर से जारी किया पिता के रिश्ते का सर्टिफिकेट लेकर आंए।

झारखंड की रामगढ़ छावनी में सेना की भर्ती रैली 22 से 24 जून 2015



सेना की सिख रैजिमेंट में सैनिकों, पूर्वसैनिकों तथा युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों के लड़कों की भर्ती के लिए 22 से 24 जून तक झारखंड की रामगढ़ छावनी में भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा।

इन पदों पर भर्ती
इसके अन्तर्गत सैनिक सामान्य ड्यूटी, ट्रेडमैन ,सिपाही (शेफ कम्यूनिटी, ड्रेसर, संगीतज्ञ तथा खाद्य प्रबंधक) आदि पदों पर भर्ती की जाएगी।
सिख उम्मीदवार ले सकते हैं हिस्सा
भर्ती रैली में महजवी, रामगढिय़ा, अनुसूचित जाति (एससी) तथा अनुसूचित जनताति (एसटी) के उम्मीदवारों को छोड़ कर किसी भी राज्य तथा केन्द्र शासित राज्य के सिख उम्मीदवार जनरल सिपाही वर्ग के लिए हिस्सा ले सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता
सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए उम्मीदवार को 45 फीसदी अंकों के साथ दसवीं पास होना आवश्यक है। जम्मू के सांबा और कठुआ को छोड़ कर अन्य जिलों के उम्मीदवारों को दसवीं पास होना जरूरी है।

वाराणसी समेत पूर्वांचल के छह जिलों में भारतीय सेना की भर्ती रैली Sena Bharti Rally July 2015



17 जुलाई तक चलने वाली भर्ती में वाराणसी समेत पूर्वांचल के छह जिलों के युवा भाग लेंगे। सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर ट्रेड्समैन, सोल्जर क्लर्क और स्टोरकीपर की भर्ती में हजारों युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

सेना में भर्ती होने की उम्मीद लिए महीनों से मेहनत कर रहे युवकों के लिए अच्छी खबर है। सेना की ओर से यूपी में चंदौली के पॉलीटेक्निक ग्राउंड पर आठ जुलाई से सेना भर्ती शुरू हो रही है। (रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी)

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विनीत प्रभात ने बताया कि आठ जुलाई को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए हवलदार सेना शिक्षा कोर की भर्ती की जाएगी।

नौ जुलाई को जौनपुर,
10 और 11 जुलाई को वाराणसी, 
11 जुलाई को ही भदोही, 
12 जुलाई को चंदौली, 
13 जुलाई को मिर्जापुर और 
14, 15 जुलाई को सोनभद्र के युवाओं की भर्ती की जाएगी।

16 जुलाई को सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच और 17 जुलाई को दस्तावेज जमा किए जाएंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं की लिखित परीक्षा वाराणसी स्थित 30 जुलाई को सेना भर्ती कार्यालय में होगी।

भर्ती स्थल पर ये दस्तावेज ले जाना न भूलें: 24 रंगीन फोटो, दस रुपये के स्टांप पर नोटरी किया गया शपथपत्र, शिक्षा के सभी मूल प्रमाण पत्र व उनकी दो-दो प्रतिलिपि, फोटो सहित निवास, जाति प्रमाण पत्र एवं उसकी प्रतिलिपि, चरित्र एवं अविवाहित होने का प्रमाणपत्र लाना जरूरी है।

शरीर पर हथेली और निचली बाजू के अलावा कहीं भी गोदना नहीं होना चाहिए। भर्ती के दिन सुबह चार बजे से नौ बजे तक टोकन दिया जाएगा। सेना भर्ती में 17.5 से 23 साल तक के युवाओं को मौका मिलेगा।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी सेना भर्ती कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। कर्नल विनीत प्रभात का कहना है कि अभ्यर्थी दलालों के चक्कर में न पड़ें। अपने मूल कागजात किसी को न दें।

BSF Bharti Rally June 2015 for 10th pass


Border security Force also called BSF invites 797 candidates to join BSF for diffrent jobs. Candidates who expert in given below trades can apply this vacancy.


Constable Cobbler : 86 vacancies

Constable Tailor : 35 vacancies

Constable Carpenter : 06 vacancies

Constable Plumber : 05 vacancies

Constable Painter : 06 vacancies

Constable Draughtsman : 03 vacancies

Constable Cook : 190 vacancies

Constable Water Carrier : 155 vacancies

Constable Washer Man : 89 vacancies

Constable Barber : 65 vacancies

Constable Sweeper : 138 vacancies

Constable Waiter : 03 vacancies

Constable Mali : 06 vacancies

Constable Khoji : 10 vacancies


Age limit for BSF bharti : 18 to 23 years.

Education Qualification : Matriculation ( 10th pass) from recognized board.

How to apply BSF cook and other jobs?

Answer : Application Form and admit cards are available in BSF website www.bsf.nic.in

Last date of application submition : 13.07.2015(30 days after publication of advertisement in employment news.


to know full detail visit bsf website or read rojgar samachar 13 june 2015




BSF me cook mali plumber waiter ki bharti 2015, BSF me 10 vi pass ki bharti, Cook job in BSF

DISCLAIMER

We are not belonging to Indian army and other national security department. We are here for just providing vacancies information regarding respective departments to Indian Citizens. Please do not ask for any illegal help from us. Any kind of changes in vacancies is reserved to their respective departments. Please re confirms any vacancy from their official department websites.